बहराइच, अप्रैल 8 -- बहराइच, संवाददाता। शहर के पुलिस लाइन स्थित सीके गार्डन के पास बुधवार दोपहर में बाइक सवार युवक पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमलाकर डंक मारकर नोंच डाला। अचानक हुए हमले से अफरातफरी भगदड़ मच गई। कुछ लोगों ने मशाल जलाकर धुंवा किया। घायल को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज लाए जाने पर चिकित्सकों ने भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। जानकारी पर पीड़ित के परिजन आनन फानन में मेडिकल कालेज पहुंच गए हैं। देहात कोतवाली के रायपुर राजा के मक्कापुरवा निवासी जीतू सिंह (30) की छोटी बेटी बीमार होने पर किसी निजी अस्पताल में भर्ती है। जीतू सिंह बुधवार दोपहर में बाइक से बेटी के पास जा रहे थे। जैसे ही बाइक पुलिस लाइन रोड के सीके गार्डन के पास पहुंची। अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर नोंचना शुरू कर दिया। उन्होंने बाइक रोक बचने की असफल कोशिश की। लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.