गिरडीह, अप्रैल 12 -- बगोदर (गिरिडीह)। बगोदर थाना क्षेत्र की चौधरीबांध पंचायत अंतर्गत कोड़ाडीह गांव में एक परिवार को मधुमक्खियों के छत्ते को जलाना महंगा पड़ गया। छत्ता जलाने के दौरान आग की चिंगारी घर में रखे खाना बनाने के साधन लकड़ी- गोयठा आदि में पकड़ ली। देखते ही देखते आग सूखी लकड़ियां, गोयठा आदि के कारण तेजी से फैल गई और पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों को पानी डालकर अपने स्तर से आग बुझाने का काफी प्रयास किया मगर सफलता नहीं मिली। मौके पर पहुंचे मुखिया संजय यादव ने वस्तुस्थिति को देखते हुए प्रशासन के सहयोग से फायर ब्रिगेड राजधनवार को मामले की सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची एवं तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। तब तक घर में रखे सारे सामान जलकर राख हो गए।अगलगी की घटना विधवा अन्नू देवी के घर मे...