लखीमपुरखीरी, फरवरी 12 -- ढखेरवा, संवाददाता। ढखेरवा निघासन हाईवे पर बुधवार दोपहर मधुमक्खियों के एक झुंड ने राहगीरों पर हमला कर दिया। हमले के दौरान दो बाइकों पर सवार लोग अनियंत्रित होकर टकरा गए। घटना में एक महिला समेत कई लोग घायल हो गए। ढखेरवा निघासन रोड पर रौली पुरवा गुरुद्वारा के पास उस समय अफरातफरी मच गई, जब मधुमक्खियों के एक झुंड ने राहगीरों पर अचानक हमला कर दिया। हमले के दौरान पलिया के पटवारा गांव निवासी 55 वर्षीय गोपी की बाइक अनियंत्रित होकर दूसरी बाइक से टकरा गई। इसमें बाइक चालक गोपी व एक महिला समेत तीन लोग घायल हुए हैं। उधर मधुमक्खियों के हमले में कई अन्य राहगीर भी जख्मी हुए हैं। इस दौरान रोड से गुजर रहे राहगीरों में अफरा तफरी मच गई और कुछ देर के लिए आवागमन ठप हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.