गुमला, मई 20 -- गुमला प्रतिनिधि। विश्व मधुमक्खी दिवस 2026 के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र गुमला, केवीआईसी रांची और विकास भारती विशुनपुर के संयुक्त तत्वावधान में मधुमक्खी पालन व परागण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और किसानों को मधुमक्खियों के संरक्षण, वैज्ञानिक मधुमक्खी पालन और जैव विविधता में इनके योगदान के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में करीब 185 विद्यार्थियों के बीच शुद्ध मधु का वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- किसानों को बताए मधुमक्खी पालन के फायदेकार्यक्रम का उद्देश्य बतौर मुख्य अतिथि विकास भारती के संयुक्त सचिव महेंद्र भगत ने कहा कि मधुमक्खियां केवल शहद उत्पादन का माध्यम नहीं, बल्कि कृषि उत्पादन और खाद्य सुरक्षा की आधारशिला हैं। उन्होंने बताया कि दुनिया की करीब 75 प्रतिशत फसलें प्रत्यक्ष या ...