नई दिल्ली, मार्च 13 -- आजादी के बाद भारत बदल रहा था और इसी के साथ बदल रहा था यहां का फैशन भी। यह वह दौर था जब कपड़े सिर्फ पहनने की चीज नहीं रहे, बल्कि पर्सनेलिटी और सोच की पहचान बनने लगे। उस दौर में कुछ महिलाओं ने अपने फैशन के अलग अंदाज से ऐसा प्रभाव छोड़ा कि उनका स्टाइल आज के समय में भी लोगों को इंप्रेस कर रहा है। किसी ने सादगी को स्टाइल बनाया, किसी ने रॉयल लुक को आसान बनाया, तो किसी ने अपनी कला और व्यक्तित्व को कपड़ों में उतार दिया। इन महिलाओं का फैशन आज भी मॉडर्न वार्डरोब में कहीं न कहीं दिखाई देता है। चलिए जानते हैं आजाद भारत की कुछ ऐसी ही फैशन आइकन्स के बारे में जिनका स्टाइल आज के दौर में भी वार्डरोब का खास हिस्सा बना हुआ है।महारानी गायत्री देवी: सादगी में रॉयल अंदाज सिखाया महारानी गायत्री देवी ने अपने अंदाज से ये दिखाया कि एलिगेंस क...