नई दिल्ली, अगस्त 3 -- बॉलीवुड एक्ट्रेस मधुबाला की बीमारी और मौत के बारे में टी आपने कई खबरें पढ़ी होंगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मधुबाला की जिंदगी में एक ऐसा भी वक्त आया था जब वो अपनी बीमारी के आगे खुद को हारा हुआ महसूस कर रही थीं। जीना चाहती थीं लेकिन इस दिल की बीमारी का कोई इलाज नहीं। दुनिया में अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर हुईं, लेकिन जब इसी दुनिया को अलविदा कहने का समय आया तो शरीर में सिर्फ हड्डियां बची थीं। मधुबाला के आखिरी के कुछ साल तकलीफ भरे रहे। वो दर्द में रोती और हर पल बस चिल्लाती थीं। अपने घर की सबसे लाडली बेटी को अपने सामने ऐसे दर्द में रोता बिलखता हुआ देख पिता अताउल्लाह खान का कलेजा भर आता।मधुबाला की होती थीं खून की उल्टियां 1960 में मधुबाला ने किशोर कुमार से शादी की और इसके बाद उनकी हालत और खराब होती जा रही थी। इस दौरान उन्...