मोतिहारी, मई 16 -- मधुबन,निसं। मधुबन के विधायक राणा रणधीर सिंह का मोबाइल नंबर 9939941022 जालसाजों द्वारा हैक कर लिया गया है। हैकर व्हाट्सएप के माध्यम से लोगों से रुपये की मांग कर रहा है। जालसाज द्वारा एक व्यक्ति को मैसेज भेजकर "एक छोटी सी हेल्प चाहिए,अर्जेंट है, 28 हजार ऑनलाइन पेमेंट हो पाएगा" कहकर पैसे मांगने का प्रयास किया गया। साथ ही खाता,मोबाइल नंबर व नाम भी साझा किया गया है। विधायक ने बताया कि इसकी सूचना मोतिहारी के एसपी, पकड़ीदयाल के डीएसपी व मधुबन थाना को दी गयी है। उन्होंने सभी लोगों से निवेदन किया है कि ऐसे किसी भी मैसेज,कॉल या पैसे की मांग पर बिना पुष्टि किए विश्वास न करें। यह भी पढ़ें- साइबर बदमाशों ने शिक्षिका को मैसेज भेज उड़ाए 28 हजार रुपए डीएसपी कुमार चंदन ने बताया कि इस मामले की शिकायत साइबर में की गयी है। आवेदन मिलने पर आ...