मधुबन में 145 कृषकों का किया गया निबंधन
मोतिहारी, मई 27 -- मधुबन। अधिकतम किसान निबंधन दिवस पर बुधवार को मधुबन नगर पंचायत के सभी 12 वार्डो में किसान निबंधन अभियान चलाया गया। अभियान में 6 राजस्व कर्मचारी व 18 कृषि विभाग के कर्मियों ने भांग लिया। बीएओ मुनेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि 145 किसानों का जमाबंदी सिडिंग आधार कार्ड से कराया गया है। इसके बाद यह अभियान पंचायतों के वार्डो में चलेगा। किसान निबंधन केवल एक प्रशासनिक कार्य नहीं,बल्कि किसानों को सरकारी योजनाओं,अनुदान, बीज,कृषि यंत्र,फसल सहायता व अन्य लाभों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। किसान निबंधन भविष्य में किसी किसान परिवार के लिए बड़ी सहायता साबित हो सकती है। किसान निबंधन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की सफलता से जुड़ी है। यह भी पढ़ें- मधुबन में 145 कृषकों का किया गया निबंधन यह भी पढ़ें- फार्मर रजिस्ट्रेशन: तीन किसान सला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.