मोतिहारी, फरवरी 17 -- मधुबन,निसं। मधुबन पुलिस ने सूखा नशा के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में सूखा नशा वाला पदार्थ,चिलम, गोगो आदि बरामद किया है। इसकी जानकारी देते हुए अपर थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार ने बताया कि तालीमपुर ग्राम के राज देवी चौक,डाक बंगला चौक,मलंग चौक,सरैया पुल,बाजीतपुर,गांधी चौक सहित कई जगहों पर सूखा नशा के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान 920 पीस गोगो,500 पैकेट भांग,50 पीस चिलम आदि बरामद किया गया है। अभियान में अपर थानाध्यक्ष के साथ एसआई विनोद कुमार साह,शैलेश कुमार सहित महिला पुरुष पुलिस बल के जवान शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...