मोतिहारी, अप्रैल 20 -- मधुबन,निसं। मधुबन पुलिस ने एक शराब तस्कर सहित दो नशेबाजों को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेज दिया है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पाण्डेय ने बताया कि विसुनपुरतारा मुसहरी टोला के शराब तस्कर पंकज मांझी को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान शराब तस्कर सुनैना देवी,सुरेश मांझी व विनोद मांझी भागने में सफल रहा। इन लोगों के घरों से 75 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की गई है। वहीं मधुबन के नशेबाज सुशांत कुमार व आकाश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। सभी को न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेज दिया गया है। शराब का सेवन करते तीन गिरफ्तार : बंजरिया। यह भी पढ़ें- सहरसा: 40 हजार रूपये की चुलाई शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार बंजरिया पुलिस ने रविवार की रात छापेमारी कर शराब का सेवन करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। स...