धनबाद, जनवरी 22 -- बाघमारा, प्रतिनिधि मधुबन थाना क्षेत्र के महेशपुर न्यू क्वार्टर में बुधवार की देर रात अपराधियों ने धावा बोलकर ट्रांसफॉर्मर का लीड लूट लिया। कहा जा रहा है कि अपराधियों द्वारा जब ट्रांसफार्मर का स्विच ऑफ किया गया तो आसपास के लोग जग गए। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त अचानक क्वार्टर के लोगों के हल्ला मचाने के बाद अपराधियों का दल भागते हुए हवाई फायरिंग व बम विस्फोट कर दहशत फैला दिया। मौके पर पहुंची मधुबन पुलिस ने आसपास के सुनसान इलाके में छानबीन किया, परंतु अंधेरे का लाभ उठाकर अपराधी भागने में सफल रहे। इधर स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने मौके से एक जिंदा बम व चार बल्ली के साथ ट्रांसफार्मर का केबल बरामद किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...