मधुबन में चक्रवाती तूफान ने मचाई तबाही, मशरूम फार्म में 10 लाख का नुकसान
मऊ, जून 4 -- मऊ, संवाददाता। मधुबन तहसील क्षेत्र में बुधवार की दोपहर करीब आधे घंटे के लिए आई तेज आंधी-तूफान ने पलभर में जनजीवन को प्रभावित करने के साथ-साथ किसानों और उद्यमियों को भी भारी नुकसान पहुंचाया। दिघेड़ा में संचालित एक मशरुम प्लांट को भारी क्षति हुई है। इसमें लगभग दस लाख का नुकसान होने का अनुमान है। तेज आंधी और पानी के चलते जगह-जगह रास्ते पर पेड़ उखड़कर गिर गए। इसकी चपेट में आने से कई स्थानों पर बिजली के पोल तार समेत सड़क पर गिर गए। जिससे बिजली सप्लाई पूरी तरह से बाधित हो गई। पेड़ गिरने से मऊ-मझवारा और मधुबन मार्ग पर आवागमन भी प्रभावित रहा। लगभग आधे घंटे तक चले तूफानी हवा और बारिश से पूरा जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया था। बुधवार दोपहर तक जिले के अधिकांश हिस्सों में सामान्य मौसम और धूप बनी हुई थी, लेकिन दोपहर बाद अचानक आसमान में घने बादल छा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.