मोतिहारी, दिसम्बर 19 -- मधुबन,निसं। मधुबन अंचल के भेलवा ग्राम में गुरुवार की आधी रात को आग लगने से 7 लोगों के घर जलकर नष्ट हो गए। आग बिजली की शार्ट सर्किट से लगी। घटना में लाखों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गयी है। अगलगी की इस घटना में 1भैंस व 5 बकरियां जलकर मर गयी है। साथ ही घर में रखे आभूषण,फर्नीचर, खाद्यान्न,बर्तन आदि सब जलकर नष्ट हो गए हैं। ग्रामीण बच्चालाल सहनी,भाजपा नेता किशोरी बैठा आदि ने बताया कि गांवावालों व फायर ब्रिगेड की सहायता से आग पर काबू पाया गया। पीड़ित परिवारों में इंदू देवी पति संजय सहनी, शोभा देवी पति अजय सहनी,रागिनी देवी पति मंजय सहनी आदि के घर शामिल है। जला मवेशी संजय सहनी का है। पीड़ितों के समक्ष भोजन,वस्त्र व आवास की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गयी है। ठंड के इस मौसम में पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। सूचना ...