मुजफ्फरपुर, अप्रैल 7 -- औराई, एसं। थाना क्षेत्र अंतर्गत भरथुआ पंचायत के मधुबन बेशी गांव में मंगलवार को कलश स्थापना के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हो गया। 101 कुंवारी कन्याओं के साथ अहले सुबह भव्य कलशयात्रा निकाली गई, जिसे यज्ञ स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पं. राजेश शुक्ला शास्त्री ने स्थापित कराया। समिति सदस्य व बाबा के भक्त उमा शाही व सोनू शाही ने बताया कि ज्ञान यज्ञ 13 अप्रैल तक चलेगा। 14 को हवन और भंडारे के साथ इस यज्ञ का समापन होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...