गाज़ियाबाद, फरवरी 3 -- गाजियाबाद, प्रमुख संवाददाता। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण मधुबन बापूधाम योजना की पॉकेट-ए में आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए बड़े स्तर पर कार्य कराने जा रहा है। इस पॉकेट में सड़क, सीवर, पेयजल लाइन सहित अन्य बुनियादी ढांचे के निर्माण पर करीब 70 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जीडीए सचिव विवेक मिश्रा ने बताया कि इस क्षेत्र का सर्वे लंबे समय से प्रस्तावित था, जिसे अब पूरा कर लिया गया है। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर विकास कार्यों को अंतिम रूप दे दिया गया है और जल्द ही इनके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जीडीए सचिव ने बताया कि पॉकेट-ए में प्रस्तावित विकास कार्य पूरे होने के बाद क्षेत्र के निवासियों को बेहतर सड़क व्यवस्था, सुचारु सीवर सिस्टम और स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिल सकेगी। इससे न केवल रहने की गुणवत्ता में सुधार होगा, बल्...