गाज़ियाबाद, मई 2 -- गाजियाबाद, नतिन कौशिक। मधुबन बापूधाम में कूड़े और गंदगी की समस्या का निस्तारण होगा। जीडीए घर से कूड़ा उठाने से और साफ-सफाई की योजना तैयार कर रहा है। टेंडर प्रक्रिया पूरी कर व्यवस्था लागू होगी। इससे क्षेत्र की 30 हजार आबादी को फायदा होगा। मधुबन बापूधाम योजना के एलआईजी, ईडब्ल्यूएस, ग्रुप हाउसिंग, अफोर्डेबल ग्रुप हाउसिंग, एमआईजी, काशीराम आवासीय योजना के मकानों में लोग रहते हैं। साथ ही कई पॉकेट के भूखंडों पर भी आवंटी मकान बना रहे हैं। इस तहत क्षेत्र में 30 हजार से अधिक आबादी रहती है, लेकिन यहां घर से कूड़ा उठाने की कोई व्यवस्था नहीं है। क्षेत्र में गंदगी के लिए भी कोटेशन के आधार पर टेंडर जारी कर साफ सफाई कराई जाती है। इस कारण क्षेत्र के खाली भूखंड और सड़क किनारे गंदगी का ढेर लगा रहता है。

लोगों की समस्या का समाधान लोगों की...