गाज़ियाबाद, जनवरी 6 -- गाजियाबाद। मधुबन-बापूधाम स्थित प्राधिकरण कार्यालय में मंगलवार को किसानों को विकसित भूखंडों के आवंटन पत्र वितरित किए गए। इस दौरान आवंटन पत्र पाने के लिए किसानों की भीड़ लगी रही। वर्ष 2004 में मधुबन-बापूधाम आवासीय योजना के तहत जीडीए द्वारा करीब 800 एकड़ भूमि किसानों से खरीदी गई थी। प्राधिकरण ने किसानों को 6/4 प्रतिशत विकसित भूखंड आवंटित करने का आश्वासन दिया था। इस वादे को पूरा करते हुए जीडीए ने लाटरी प्रणाली से किसानों की मौजूदगी में लाटरी प्रणाली से 762 भूखंड आवंटित किए थे। मंगलवार को मधुबन बापूधाम में विशेष शिविर में उन भूखंडों की संख्या सहित आवंटन पत्र किसानों को सौंपे गए। इस दौरान जीडीए अधिकारियों ने किसानों की समस्याएं भी सुनी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.