मोतिहारी, सितम्बर 14 -- मधुबन, एक संवाददाता। गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सघन छापेमारी अभियान चलाकर भारी मात्रा में देसी एवं विदेशी शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान कुल आठ पुरुष एवं महिला तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कौड़िया गांव निवासी शिवशंकर कुमार को 69.750 लीटर विदेशी शराब के साथ दबोचा। वहीं घेघवा से किशुन भगत व चंदन कुमार, धोबौलिया गांव से ललिता देवी और सोहागीन देवी, बाजितपुर मनियापार से नेहा देवी तथा पुनदर बाजितपुर से काजल देवी और तेतरी देवी को देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। छापेमारी में कुल 108 लीटर देसी शराब भी जब्त की गई। यह भी पढ़ें- मधुबन में शराब कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 175 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार इस प्रकार बरामद शराब की कुल मात्रा करीब 177.750...