मोतिहारी, जून 29 -- पताही, निज संवाददाता। डीएसपी कुमार चंदन के निर्देश पर थानाध्यक्ष बवन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मधुबन धमाका कांड सहित लगभग आधा दर्जन नक्सली घटनाओ में शामिल रहे नक्सली सुरेश बैठा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार नक्सली सुरेश बैठा थाना क्षेत्र के नोनफरवा गांव का निवासी है। वह पूर्व में नक्सली कांडों में जेल जा चुका है। उसके ऊपर लगभग आधा दर्जन से अधिक नक्सली कांड दर्ज है। थानाध्यक्ष बबन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली पर मधुबन धमाका कांड में न्यायालय से वारंट निर्गत था इसके अलोक में उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News बाइक चोरी के आरोपित समेत 11 गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...