मोतिहारी, अगस्त 24 -- मधुबन, एसं। प्रखंड के नौ उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में सरकार की ओर से आईसीटी कंप्यूटर लैब स्थापित किए गए हैं। इनका उद्देश्य विद्यार्थियों को कंप्यूटर की व्यावहारिक शिक्षा उपलब्ध कराना है। पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मधुबन सहित श्री विष्णु प्रगाश, प्रोजेक्ट बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मधुबन,गुरमिया,खोदादपुर, दुलमा, बांकी-टीकम व टकसरी विद्यालय में लैब लगाए गए हैं। इनमें छह विद्यालयों में सात कंप्यूटर शिक्षकों की पदस्थापना है। वहीं तीन विद्यालयों में शिक्षक नहीं होने से विद्यार्थियों को कंप्यूटर शिक्षा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। बीईओ उर्मिला श्रीवास्तव के हवाले से शिक्षक रामबाबू ने बताया कि शिक्षक वाले विद्यालयों में नियमित रूप से लैब का संचालन हो रहा है। यह भी पढ़ें- विद्यालयों में धूल फांक रहे कं...