मधुबन के आधा दर्जन आदिवासी गांवों तक पक्की सड़क तक नहीं
गिरडीह, मई 29 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। देशभर में ख्यातिप्राप्त पारसनाथ की धरती मधुबन पंचायत के आधा दर्जन गांवों में समस्याओं का अंबार लगा है। मधुबन की चकाचौंध के बीच पारसनाथ मौजा के आधा दर्जन गांवों के ग्रामीणों के लिए एक अदद सड़क भी नसीब नहीं है। सेंचुरी एरिया में मार्बल टाइल्स के अनगिनत मंदिर हैं पर नजदीकी आदिवासी गांवों में अबतक सड़कें तक नहीं बन पाई हैं। पहुंच पथ के अभाव में ग्रामीण रोज परेशान हो रहे हैं। गांव के ग्रामीण अब शासन प्रशासन पर भी सवाल उठा रहे हैं। ज्ञात रहे कि झारखण्ड बिहार की सबसे ऊंची चोटी पारसनाथ की पर्यटन और धार्मिक क्षेत्र में अलग पहचान है। पारसनाथ की धरती मधुबन में आसमान छूती इमारतें व गगनचुंबी मंदिर आकर्षण के केंद्र हैं। टाइल्स मार्बल सेस सुज्जित मंदिर व धर्मशाला में अत्याधुनिक सुख सुविधाएं हैं। पर मधुबन के नजदीकी अथव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.