मधुबन की समस्याओं को लेकर आमरण अनशन का एलान
मऊ, अगस्त 30 -- मऊ, संवाददाता। मधुबन तहसील के देवारा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव एवं विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी राजेंद्र मिश्रा ने आमरण अनशन शुरू करने का ऐलान किया है। इसके लिए जारी पोस्टर में लोगों से रविवार को सुबह 11 बजे मधुबन स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचकर आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया गया है। पोस्टर के माध्यम से देवारा क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को उठाते हुए दोनों तरफ ठोकर निर्माण, मोहन सेतु पुल का निर्माण तथा देवारा क्षेत्र की जर्जर सड़कों की मरम्मत कर उन्हें पांच फीट ऊंचा करने की मांग की गई है। राजेंद्र मिश्रा की ओर से जारी अपील में कहा गया है कि देवारा क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए लंबे समय से आवाज उठाई जा रही है। चेतावनी दी गई है कि यदि ठोकर और मोहन सेतु का निर्माण नहीं कराया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.