मधुबनी, जून 19 -- मधुबनी,हिन्दुस्तान टीम। 09151 उधना मधुबनी ट्रेन के बैट्री में शार्ट सर्किट से धुआं निकलने लगा। इससे कोई नुकसान नहीं हुआ। रेल यात्रियों के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 6.17 बजे ये ट्रेन प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची। सभी यात्री ट्रेन से उतरकर निकले चुके थे। इसी बीच करीब 6.30 बजे स्लीपर कोच के एस फोर बोगी के नीचे बैट्री बॉक्स से धुआं निकलने लगा। फायर बिगे्रड को सूचना दी गई। संयोग था कि स्टेशन मास्टर के कक्ष के सामने ही वह खाली कोच खड़ी थी। तुरंत पांच मिनट के अंदर धुआं बंद कर दिया गया। तबतक फायर बिग्रेड भी पहुंची ,जो बैरंग लौट गई। कही किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। फिर ये ट्रेन अपने गंतव्य के लिए करीब एक बजे खुली। मधुबनी फायर बिग्रेड के प्रधान अग्नि गुड्डू कुमार एवं अग्नि चालक मोती कुमार, श्रीकांत पाल, प्रेम कुमार पासवान ने बताया ...