मधुबनी से हटे अतिक्रमण, बायपास से बसों का हो आवागमन तो जाम से मिले निजात
पूर्णिया, जून 17 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर का मधुबनी चौक जाम का पर्याय बना हुआ है। अतिक्रमणकारियों का दबदबा और बसों का परिचालन इसके मूल में है। खासकर धमदाहा और बनमनखी से आने वाली बसों का शहर में प्रवेश एवं निकासी के लिए बायपास का रूख कर दिया जाय तो जाम पर काफी हद तक नियंत्रण किया जा सकता है। शाम में सड़क किनारे लगने वाली फुटकर दुकानों के कारण भी जाम लगता है। हालात यह है कि शाम में चौक के पूरब और पश्चिम सड़क के दोनों साइड फुटकर दुकानें लग जाती हैं। मधुबनी थाना के सामने भी ऐसी दुकानें पसर जाती है। जिससे सड़क की संकीर्णता और बढ़ जाती है। फुटकर दुकानों खासकर सब्जी दुकानों के चलते ग्राहकों की गाड़ियां सड़क पर ही लगी रहती है। ऐसे में कहीं विपरीत दिशाओं से दो बसों का एक साथ परिचालन हो जाता है तो जाम लगना यहां लाजिमी हो जाता है। जिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.