मधुबनी-राजनगर-बाबूबरही-खुटौना सड़क 7 मीटर चौड़ी बनेगी
मधुबनी, जून 17 -- मधुबनी मधुबनी -राजनगर- बाबूबरही -खुटौना सड़क 7 मीटर चौड़ी बनेगी। करीब 38.872 किमी. ये सड़क अभी सिर्फ 5 मीटर चौड़ी है। विभाग से स्वीकृति के बाद करीब 632.72 करोड़ की लागत से इस सड़क का चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण कार्य शुरू हुआ है।
सड़क के निर्माण का महत्व पथ निर्माण विभाग की सड़क के निर्माण से कलुआही, राजनगर , बाबूबरही, लदनियां, खुटौना, फुलपरास सहित करीब आधे दर्जन प्रखंडों के लोगों को जिला मुख्यालय आने और जाने में सुविधा होगी। अभी सिंगल लेन सड़क से वाहन चालकों को परेशानी होती है। अब उक्त सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण से वाहनों की रफ्तार बढ़ेगी।
स्थानीय विधायकों की भूमिका राजनगर विधायक सुजीत पासवान पथ निर्माण विभाग के मंत्री ई कुमार शैलेन्द्र से मिलकर इस सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण की मांग किया था। खासकर राजनगर, बाबूबरही एवं खुटौना प्रख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.