मधुबनी में युवक का शव मिला, हत्या की आशंका
मुजफ्फरपुर, मई 30 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के मधुबनी फोरलेन स्थित एक निजी विद्यालय के समीप शनिवार दोपहर को एक युवक का शव बरामद हुआ। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मधुबनी वार्ड नंबर चार निवासी उज्ज्वल कुमार (30) के रूप में हुई है। सदर थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर पड़ताल की। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। टीम ने कई साक्ष्य जुटाए। उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर के कई हिस्सों दोनों पैर, हाथ, पेट और पीठ पर चोट के निशान मिले हैं। इन निशानों से आशंका है कि उज्ज्वल की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। पुलिस की जांच से यह भी पता चला है कि युवक की हत्या कहीं और की गई और फिर गाड़ी से शव को सड़क तक लाया गया। बाद में सुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.