मधुबनी, मार्च 1 -- मधुबनी/खजौली, निज प्रतिनिधि। जिले में फर्जी प्रमाण-पत्र के आधार पर नौकरी कर रहे शिक्षकों के खिलाफ शिक्षा विभाग ने सख्त कदम उठाया है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना कैम्प कार्यालय, मधुबनी की जांच में 16 शिक्षकों के शैक्षणिक एवं प्रशैक्षणिक प्रमाण-पत्र फर्जी पाए जाने के बाद संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना), मधुबनी ने सभी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-सदस्य सचिव एवं पंचायत सचिवों को पत्र जारी कर तत्काल प्रभाव से इन शिक्षकों का वेतन रोकने, सेवामुक्त करने तथा अब तक प्राप्त वेतन की एकमुश्त वसूली सुनश्चिति करने का निर्देश दिया है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) ने पत्र प्राप्ति के एक सप्ताह के भीतर सेवामुक्ति एवं वेतन वसूली की कार्रवाई पूरी कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निदेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.