मधुबनी, दिसम्बर 22 -- मधुबनी, हिन्दुस्तान टीम। जिले में सोमवार को धूप नहीं निकली। कोल्ड डे जैसी स्थिति दिनभर रही। ठंड से लोगों का हाल बेहाल हो गया। स्वतंत्रता सेनानी करीब 10 घंटा विलंब से चलने की जानकारी मिली। सोमवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार अभी कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। पछुआ हवा चलने से ठंड और बढ़ेगी। रात के तापमान में गिरावट की संभावना है। इससे जिले में ठंड से लोगों को राहत मिलने की संभावना नहीं है। कड़ाके की ठंड के कारण ट्रेन और बसों में पैसेंजर कम हो गया है। बहुत जरूरी काम से ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। इससे यात्रियों की ठंड में परेशानी बढ़ गई है। ठंड का असर बाजार में भी दिखने लगा है। गिलेशन मंडी में ग्राहकों की भीड़ कम देखी जा रही है। मौसम विभाग ने जिले में कोल्ड...