मधुबनी, जनवरी 6 -- मधुबनी। केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदले जाने के विरोध में कांग्रेस की ओर से आयोजित आक्रोश कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को मधुबनी जिला कांग्रेस कार्यालय में भारी हंगामा हुआ। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। बताया गया कि बैठक में पूर्व मंत्री शकील अहमद खान की मौजूदगी से माहौल तनावपूर्ण हो गया। प्रदेश अध्यक्ष के कार्यालय पहुंचते ही पार्टी के भीतर लंबे समय से चल रही अंदरुनी नाराजगी खुलकर सामने आ गई। बिस्फी से जिला परिषद सदस्य मोहम्मद ताजुद्दीन ने पूर्व मंत्री शकील अहमद खान के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इससे नाराज कांग्रेस के दूसरे गुट के कार्यकर्ता उग्र हो गए और देखते ही देखते मारपीट होने लगी। आरोप है कि विरोध कर रहे जिप सदस्य पर लाठी-डंडों से हमला किया गया।...