मधुबनी में एनआईडी के स्थापना की पहल शुरू,केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से मिले राज्यसभा सांसद संजय झा
मधुबनी, मई 23 -- मधुबनी,प्रमुख संवाददता। जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने नई दिल्ली में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर मधुबनी जिले में राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (एनआईडी) की स्थापना का आग्रह किया। इस संबंध में उन्होंने केंद्रीय मंत्री को एक विस्तृत पत्र के साथ प्रस्ताव भी सौंपा। वहीं, केंद्रीय मंत्री गोयल ने इस महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर गंभीरतापूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया है। सांसद संजय कुमार झा ने बताया कि मधुबनी विश्व प्रसिद्ध मिथिला पेंटिंग, जिसे यूनेस्को द्वारा मान्यता प्राप्त है, की उद्गम स्थली है। जिले के गांवों में हजारों कलाकार इस पारंपरिक कला से जुड़े हैं। पारंपरिक दीवार चित्रकला से आगे बढ़ते हुए आज मिथिला पेंटिंग वस्त्र, फैशन, हस्तशिल्प और डिजिटल म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.