मधुबनी फोरलेन पर युवक से मारपीट, चेन और मोबाइल छीना
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 11 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र स्थित मधुबनी फोरलेन पर दो अप्रैल को बदमाशों ने सरैया थाने के कोल्हुआ अशोक स्तंभ निवासी अजय कुमार के साथ मारपीट की गई। 10 हजार नकद, मोबाइल और सोने की चेन छीन ली। मोबाइल से एक हजार रुपये यूपीआई के जरिए ट्रांसफर करा लिया। मामले को लेकर पीड़ित ने शनिवार को सदर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि वह गोबरसही स्थित ससुराल आया था। दो अप्रैल की रात करीब आठ बजे भतीजा किशन कुमार से मिलने चाणक्य विहार कॉलोनी गया था। वहां तुर्की थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी राजीव कुमार मौजूद था। मुलाकात के बाद किशन ने राजीव से अजय को पासवान नगर होते हुए ससुराल छोड़ने को कहा, जिस पर वह तैयार हो गया। अजय ने पुलिस को बताया कि राजीव बाइक से घुमाते हुए फोरलेन स्थित मधुबनी गांव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.