मधुबनी, मार्च 30 -- झंझारपुर। अररिया संग्राम स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक, मधुबनी में लगातार विभिन्न निजी इंडस्ट्रीज के लोग कैंपस सिलेक्शन को लेकर पहुंच रहे हैं और लगातार इंटरव्यू के बाद जॉब ऑफर दे रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को पहुंचे जया हिंद इंडस्टरीज के लोगों ने ऑन-कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के तहत मैकेनिकल इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष के 28 छात्रों का चयन किया। यह प्लेसमेंट ड्राइव 28 मार्च को संस्थान परिसर में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। संस्थान के अनुसार, जया हिंद इंडस्ट्रीज एक प्रतिष्ठित एल्यूमिनियम डाई-कास्टिंग कंपनी है, जो वैश्विक ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए महत्वपूर्ण पुर्जों का निर्माण करती है। चयनित छात्रों को कंपनी द्वारा प्रति माह 24,950 का इन-हैंड वेतन प्रस्तावित किया गया है। प्लेसमेंट प्रक्रिया के अंतर्गत प्री-प्लेसमेंट टॉक, लिखित परीक्...