मधुबनी, अप्रैल 25 -- कन्हैया जी ठाकुर झंझारपुर। मधुबनी गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा आयोजित रॉकमैन इंडस्ट्रीज लिमिटेड के पूल कैंपस ड्राइव में सफलता मिली है। ड्राइव में बिहार के विभिन्न पॉलिटेक्निक संस्थानों के कुल 383 छात्रों का चयन हुआ, जिन्हें 3.0 लाख वार्षिक (इन-हैंड) वेतन पर नियुक्ति दी गई है। चयनित छात्रों में सरकारी पॉलिटेक्निक मधुबनी के 180 तथा अन्य संस्थानों के 203 छात्र शामिल हैं। इस ड्राइव में कुल 523 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। चयन प्रक्रिया में प्री-प्लेसमेंट टॉक, ऑनलाइन लिखित परीक्षा और एचआर व तकनीकी साक्षात्कार शामिल थे, जो एक ही दिन में सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक सम्पन्न हुआ। यह भी पढ़ें- टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर के तीन प्रशिक्षुओं का प्लेसमेंट कार्यक्रम का आयोजन टीपीओ कुमारी शांभवी के नेतृत्व...