मधुबनी, मार्च 10 -- मधुबनी मुख्यालय से सटे अयोध्यापुरी कॉलोनी के निवासी आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। नगर निगम क्षेत्र में शामिल होने के बावजूद यहां के लोगों को सड़क, नाला, पेयजल और साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाएं अब तक उपलब्ध नहीं हो सकी हैं। करीब दो सौ से अधिक परिवारों की आबादी वाली इस कॉलोनी के लोग वर्षों से बदहाल परिस्थितियों में जीवन जीने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि विकास के बड़े-बड़े दावों के बावजूद उनका इलाका आज भी उपेक्षा का शिकार बना हुआ है। स्थानीय नागरिक बताते हैं कि जब अयोध्यापुरी कॉलोनी को नगर निगम क्षेत्र में शामिल किया गया था, तब लोगों को उम्मीद थी कि अब क्षेत्र में विकास कार्य होंगे और वर्षों पुरानी समस्याओं से राहत मिलेगी। लेकिन नगर निगम में शामिल हुए दो वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बावजूद हाल...