दरभंगा, जून 29 -- संजय लाला,दरभंगा। मधुबनी जिले के घोघरडीहा थाना क्षेत्र का एक सनसनीखेज मामला रविवार को प्रकाश में आया। न्यायिक अनुमति लेने के बाद पुलिस ने एक युवक के सड़े-गले शव को मेडिको लीगल जांच के लिए रविवार को डीएमसीएच के फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग भेजा था।

पारिवारिक पहचान पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने मृतक के कपड़ों से उसकी पहचान की। परिजनों ने 13 दिनों से लापता घोघरडीहा थाना क्षेत्र के शत्रुपट्टी निवासी मो. सोहराब के पुत्र मो. सरफुद्दीन (24) के रूप में उसकी पहचान करने का दावा किया। अपने बेटे के रूप में मृतक की पहचान कर उसके पिता मो. सोहराब टूट गए। ढाढ़स बंधाए जाने के बाद उन्होंने बताया कि उनका बेटा सरफुद्दीन उत्तराखंड के हल्द्वानी में कुक का काम करता था। एक शादी समारोह में शिरकत करने वह घर आया था। उन्होंने बताया कि गत 15 जून को वह ...