वाराणसी, मई 28 -- वाराणसी। नमो घाट पर होने वाली दैनिक सांस्कृतिक संध्या काशी वंदन में गुरुवार को बिहार के मधुबनी से आए मुरारी कुमार का गायन हुआ। उन्होंने गुरु वंदना 'गुरु ब्रह्मा है गुरु विष्णु हैं' से गायन आरंभ किया। भजन 'जानकी नाथ सहाय करें', 'सुमिरन कर ले मोर मना' और अंत में विद्यापति की रचना 'जय जय भैरवी' गाकर विराम लिया। उनके साथ तबला पर प्रवीण सिंह और हारमोनियम पर अश्वनी सिंह संगत की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...