पटना, अगस्त 1 -- निगरानी के विशेष न्यायाधीश ब्रजेश कुमार पाठक ने शनिवार को मधुबनी के जय नगर के तत्कालीन अनुमडंल पदाधिकारी (एसडीओ) गुलाम मुस्तफा अंसारी की आय से अधिक 49 लाख 3 हजार 963 रुपए की चल व अचल अवैध संपत्ति को सरकार के पक्ष में जब्त करने का फैसला दिया है। कोर्ट ने उनकी पत्नी कयनात मुस्तफा और पुत्र शमस फिरदोस के पास अवैध चल व अचल संपत्ति की भी जब्ती का आदेश दिया है। तीनों प्रतिवादी अर्जित चल व अचल संपत्ति का कोई भी कागजात दाखिल करने में असफल रहे। कोर्ट ने डीएम को निर्देश दिया कि एक माह के भीतर प्रतिवादी अपनी अवैध संपत्ति को नहीं सौंपते हैं तो सरकार जब्त करने की कार्रवाई करे। निगरानी के विशेष लोक अभियोजक ने बताया कि शिकायत मिलने पर निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने मधुबनी के जय नगर के तत्कालीन अनुमंडल पदाधिकारी गुलाम मुस्तफा अंसारी को एक लाख ...