मधुबनी, दिसम्बर 13 -- मधुबनी। जिले के डॉ. निखिल भरत ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, वारंगल में उन्नत एल्यूमिनियम नैनो कंपोजिट के विकास पर महत्वपूर्ण शोध में कामयाबी हासिल की है। उन्होंने एल्यूमिनियम में टाइटेनियम ऑक्साइड और सिलिकॉन कार्बाइड जैसे नैनो कणों का उपयोग कर ऐसा पदार्थ विकसित किया है जो हल्का होने के साथ ही अत्यधिक मजबूत भी है। इस नैनो पदार्थ से विमानन, रक्षा और ऊर्जा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण तकनीकी मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। शहर के महिला कॉलेज रोड निवासी डॉ. निखिल द्वारा विकसित किए गए इस नैनो पदार्थ के उपयोग से विमानों और अंतरिक्ष यानों की ईंधन दक्षता बढ़ने, लागत घटने और उनकी संरचनात्मक सुरक्षा में सुधार की संभावना जताई जा रही है। साथ ही, इसे जटिल इंजीनियरिंग प्रणालियों के लिए भी अत्यंत उपयोगी माना जा रहा है। यह भविष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.