मधुबनी, जनवरी 12 -- मधुबनी,निज संवाददाता। मधुबनी जिले की बेटी व दरभंगा महाराज की तीसरी महारानी कामसुंदरी देवी के निधन से पूरा जिला मर्माहत है। वे देश में महाधिरानी की उपाधि रखने वाली अंतिम जीवित नागरिक थी। राजनगर प्रखंड अंतर्गत मंगरौनी गांव की बेटी और दरभंगा राज परिवार की महारानी कामसुंदरी देवी का 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका बचपन का नाम कल्याणी था।उन्होंने सोमवार को दरभंगा स्थित राज परिसर के कल्याणी निवास में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही मधुबनी जिले में भी शोक की लहर दौड़ गई है, खासकर राजनगर और आसपास के इलाकों में जहां उनके मायके से जुड़ी स्मृतियां आज भी जीवित हैं। महारानी कामसुंदरी देवी का जन्म मधुबनी जिले के राजनगर प्रखंड के मंगरौनी गांव में हुआ था। वे एक प्रतिष्ठित और संस्कारवान परिवार से ताल्लुक रखती थीं। उन्होंने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.