मधुबनी की अवंतिका ने पटना में दिया अंडर पंद्रह क्रिकेट ट्रायल
मधुबनी, मार्च 16 -- मधुबनी, निज संवाददाता। जिले की होनहार क्रिकेट खिलाड़ी कुमारी अवंतिका ने पटना में आयोजित अंडर-15 जोनल क्रिकेट ट्रायल में भाग लेकर जिले का नाम रोशन किया है। ट्रायल में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। अवंतिका के ट्रायल में शामिल होने की खबर मिलते ही जिले के खेलप्रेमियों और शुभचिंतकों में खुशी का इजहार किया है। अवंतिका एक प्रतिभाशाली बल्लेबाज मानी जाती हैं। कम उम्र में ही क्रिकेट के प्रति उनका जुनून और अनुशासन उन्हें अन्य खिलाड़ियों से अलग पहचान दिला रहा है। उन्होंने बताया कि ट्रायल अच्छा रहा और उन्हें उम्मीद है कि बेहतर प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन हो सकता है। अवंतिका स्व. धनबीर पासवान की नतीनी है। उनकी मां पिंकी कुमारी शुरू से ही उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती रही हैं। परिवार के सहयोग और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.