मधुबनी, अप्रैल 17 -- शैलेंद्र कुमार मधुबनी। वर्ल्ड टेबल टेनिस दिवस के अवसर पर 22 अप्रैल को खास टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता मधुबनी जिला टेबल टेनिस संघ के तत्वावधान में जिला खेल भवन में होगी। इस बार का आयोजन कई मायनों में खास है, क्योंकि पहली बार मधुबनी और दरभंगा के खिलाड़ियों के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा। संघ के सचिव संतोष झा ने बताया कि टूर्नामेंट की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। हर साल यह प्रतियोगिता जिला स्तर पर होती थी, लेकिन इस बार इसे दो जिलों के बीच मुकाबले के रूप में आयोजित किया जा रहा है, जिससे खिलाड़ियों में खास उत्साह है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता दो दिनों तक चलेगी और इसमें करीब 100 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।संघ की अध्यक्ष विजेता देवी ने जानकारी दी कि टूर्नामेंट में बालक और बालिका वर्ग के एकल, डबल और मि...