गिरडीह, जुलाई 30 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। जैन अनुआइयों का आस्था का केंद्र सम्मेदशिखर पारसनाथ की धरती मधुबन बुधवार को धार्मिक कार्यक्रमों से गुलजार रहा। आत्मशुद्धि का महापर्व अष्टान्हिका की पूर्णाहुति के साथ चातुर्मास की विधिवत शुरुआत की गई। साधु संतों के सानिध्य में जगह जगह अनुष्ठान आयोजित कर वर्षाकालीन चातुर्मास की कलश स्थापना की गई। इस दौरान पूजा अभिषेक शांति धारा व साधु संतों का प्रवचन दौर दिनभर चलता रहा। बताया जाता है कि जैन धर्म के चौबीस में बीस तीर्थंकरों की निर्वाणभूमि सिद्धक्षेत्र सम्मेदशिखर पारसनाथ में धार्मिक कार्यक्रमों की धूम मची है। मधुबन स्थित विभिन्न संस्थाओं में साधु संतों के सानिध्य में चातुर्मास कलश स्थापना से भक्ति की बयार बह रही है। यह भी पढ़ें- मधुबन में आज से साधु-संतों के सानिध्य में चातुर्मास शुरू बुधवार को आत्मशुद्भ...