देवघर, मार्च 7 -- जिला परिषद के अनाबद्ध निधि से स्वीकृत 4 करोड़ 24 लाख की लागत से निर्मित 24 योजनाओं का शिलान्यास शुक्रवार को मंत्री हफीजुल हसन ने किया। स्थानीय केला बगान अवस्थित निजी आवासीय परिसर में कैबिनेट मंत्री हफीजुल हसन ने समारोहपूर्वक योजनाओं के शिलापट्ट का अनावरण किया। मधुपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों में प्रस्तावित छठ घाट, गार्डवाल, नाला व पीसीसी निर्माण समेत विभिन्न 24 विकास योजनाओं का शिलान्यास के बाद मंत्री हफीजुल हसन ने अपने संबोधन में कहा की क्षेत्र में विकास की गति जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में बहुत जल्द 100 से अधिक योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। पीसीसी सड़क निर्माण के संबंध में कहा कि अभियंता और संवेदक को निर्देश दिया गया है कि निर्माण के बाद सड़क के किनारे दोनों किनारे में मिट्...