देवघर, मार्च 20 -- मधुपुर। रमजान मुबारक के पाक महीने के अलविदा जुमे के मौके पर शहरी और ग्रामीण इलाकों में हजारों इस्लाम धर्मावलंबियों ने बड़ी अकीदत के साथ नमाज अदा की। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी ने मस्जिदों और सड़कों पर जुटकर अपने गुनाहों की माफी, मगफिरत और वतन की तरक्की के लिए दुआएं मांगी। मंत्री हफीजुल हसन थाना रोड स्थित पीर साहब की बड़ी मस्जिद पहुंचकर सामूहिक नमाज अता की। मंत्री ने मधुपुर, प्रदेश और पूरे देश में अमन-चैन, खुशहाली व शांति बनाए रखने की प्रार्थना की। तेज धूप और हवा की गर्माहट के बावजूद नमाजियों में भारी उत्साह देखा गया। पीर साहब की बड़ी मस्जिद के अंदर नमाजियों की अप्रत्याशित भीड़ के कारण सैकड़ों की तादाद में लोगों को बाहर सड़क पर ही कतारबद्ध होकर नमाज अता करते हुए देखा गया। शहर की अन्य प्रमुख मस्जिदों जैसे बाजार मोहल्ला स्...