देवघर, मई 4 -- मधुपुर, प्रतिनिधि। पश्चिम बंगाल, असम और पुंडुचेरी में भाजपा की प्रचंड जीत की खुशी में भारतीय जनता पार्टी मधुपुर नगर इकाई द्वारा स्थानीय गांधी चौक, भगत सिंह चौक पर बैंड बाजे के साथ नाचते हुए आतिशबाजी की और एक- दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर जश्न मनाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई और झालमुड़ी बांटकर खुशी का इजहार किया। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने कहा कि बंगाल की जनता तृणमूल सरकार के आतंक से त्रस्त हो चुकी थी। जिसका परिणाम है कि बंगाल की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत देकर इस अराजक सरकार को उखाड़ फेंका। यह भी पढ़ें- बंगाल सहित तीन राज्यों में जीत पर तोरपा में जश्न मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष रवि रवानी, पूर्व नप अध्यक्ष संजय यादव, पप्पु यादव, अवध भैया , गोपाल मोदी, विनय वर्मा, विनोद गोंड, विक्की सिंह, मालती सि...