सोनभद्र, मार्च 31 -- मधुपुर। भारतीय जनता पार्टी मधुपुर मंडल की तरफ से ग्राम मधुपुर स्थित किरण वाटिका में आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का मंगलवार को समापन हो गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समापन सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित अजीत चौबे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय रूप से गांव-गांव जाएं। कहा कि बूथ प्रबंधन को संगठन की रीढ़ बताते हुए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मजबूत रणनीति बनाकर चुनाव जीतने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान मंच पर जिला मंत्री मनकर्णिका कोल, मंडल अध्यक्ष व...