देवघर, मई 9 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के आमतल्ला भेड़वा स्थित आमतल्ला भेड़वा सिंघानिया राइस मिल के समीप 6 मई 2026 को मिले अज्ञात युवक के शव मामले में पुलिस ने हत्या का खुलासा कर दिया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद और इंस्पेक्टर इंचार्ज सह थाना प्रभारी संतोष कुमार गुप्ता ने शनिवार को पत्रकारों को बताया मृतक की पहचान बेलपाड़ा निवासी मो. अलाउद्दीन अंसारी के बेटे अमन अंसारी के रूप में हुई है। घटना का मुख्य कारण गांजा, भांग, शराब का सेवन के दौरान पैसे लेन देन को लेकर उत्पन्न विवाद बताया गया है। मृतक को आरोपी बकरी बाजार के पास से ले गए। यह भी पढ़ें- बिहार में छात्र की निर्मम हत्या, दोस्तों पर आंखे निकालने और दोनों हाथ काटने का आरोप; सड़क पर आगजनी जोरिया के पास नशा का सेवन किया, जब अमन को ज्यादा नशा हो गया तो आरोपी ने अमन के...