देवघर, मई 20 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। मधुपुर पॉलिटेक्निक ने बुधवार को आधिकारिक तौर पर अपने शैक्षणिक बुनियादी ढांचे के विस्तार की घोषणा की। यह भी पढ़ें- पाकुड़ पॉलिटेक्निक में शैक्षणिक विस्तार, अब कम्प्यूटर साइंस की भी पढ़ाईशैक्षणिक विस्तार कॉलेज परिसर में प्राचार्य डॉ. जय प्रकाश केशरी ने सभी विभागों के प्रमुखों के साथ तीन प्रमुख शाखाओं में छात्र प्रवेश क्षमता में वृद्धि की जानकारी दी। इसके अतिरिक्त संस्थान ने इन्हीं शाखाओं के लिए समर्पित कामकाजी पेशेवर सीटें शुरू की हैं। जिससे वर्तमान में उद्योग में कार्यरत व्यक्तियों को अपने पेशेवर करियर को जारी रखते हुए अपनी योग्यताओं को उन्नत करने की अनुमति मिलती है।प्लेसमेंट में उत्कृष्टता प्लेसमेंट और छात्र विकास में उत्कृष्टता के संबंध में डॉ. केशरी ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में लगभग 96 प्रतिशत प्लेसम...