देवघर, जून 23 -- मधुपुर। प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर कार्यक्रम के तहत बीएलओ और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण करने राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार मधुपुर पहुंचे। जिन्होंने प्रशिक्षण सत्र का जायजा लेते हुए बीएलओ और सुपरवाइजरों से एसआईआर की प्रक्रिया, मतदाता सत्यापन और दस्तावेजों के संकलन से संबंधित जानकारी प्राप्त की। इस दौरान निर्वाचन कार्य को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ संपन्न करने का निर्देश दिया। अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर कार्यक्रम की प्रगति की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मधुपुर प्रखंड में चल रहे बीएलओ और सुपरवाइजर के प्रशिक्षण का भौतिक निरीक्षण किया और मीडिया प्रतिनिधियों...