देवघर, जून 18 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। मधुपुर नगर परिषद चुनाव के बाद अब सियासी इलाकों में हलचल तेज हो गई है। सिविल कोर्ट मधुपुर के सीनियर डिविजन-एक सह इलेक्शन ट्रिब्यूनल ने नगर परिषद अध्यक्ष दरख्शां परवीन और वार्ड-10 की पार्षद जरीफा खातून को अंतिम चेतावनी दी है। कोर्ट ने 4 जुलाई 2026 सुबह 10 बजे तक खुद या वकील के जरिए हाजिर होकर जवाब दाखिल करने को कहा है। हाजिर नहीं होने पर एकतरफा सुनवाई कर फैसला सुनाया जाएगा, जिससे दोनों की कुर्सी जा सकती है। क्या है पूरा मामलाइलेक्शन ट्रिब्यूनल में दो अलग-अलग चुनाव याचिकाएं दायर हैं। मिस केस 02/2026 चेयरमैन पद की प्रत्याशी रहीं मिती कुमारी ने नवनिर्वाचित चेयरमैन दरख्शां परवीन पर फर्जी जाति प्रमाण पत्र से चुनाव लड़ने का आरोप लगाया है। मिस केस 03/2026 वार्ड-10 की प्रत्याशी अनिशा कुमारी ने निर्वाचित पार्षद जरी...